Advertisement

हिंदू महिला के घर से पकड़ाया मुस्लिम युवक रहवासियों का हंगामा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के प्रीतिनगर में हिंदू महिला के घर से रविवार शाम मुस्लिम युवक को क्षेत्रवासियों ने पकड़ लिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उसकी पिटाई भी की। मौका देख युवक ने भागने की कोशिश की और दूसरे घर में जाकर छुप गया लेकिन लोगों ने उसे वहां से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में चिमनगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक चिमनगंज थाना क्षेत्र के दारू गोदाम के पास स्थित प्रीतिनगर में रहने वाले हिंदू परिवार के घर में मुस्लिम युवक का आना-जाना था। वह क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों पर भी बुरी नजर रखता था जिससे रहवासी परेशान थे। रविवार को भी युवक उस महिला के घर पहुंचा था तो रहवासियों ने उसकी घेराबंदी कर चिमनगंज पुलिस को सूचना दे दी।

इसकी भनक लगते ही युवक ने छत के रास्ते कूदकर पास के घर में छुपने का प्रयास किया लेकिन रहवासियों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उसे पूछताछ की तो उसके पास मिले आधार कार्ड में उसका नाम अखलाक (38) निवासी धार होना सामने आया। उसका कहना था कि जिस परिवार के यहां वह आया था वह उन्हें जानता है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है। इधर, रहवासियों ने थाने पर अखलाक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी दिया है।

Advertisement

वीडियो भी सामने आया
युवक को पकडऩे के बाद 38 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लोगों की भीड़ उसे मारने की बात कह रही है और पुलिसकर्मी उसे बचाते हुए थाने लेकर जा रहे हैं। इस दौरान एक महिला उसे पीट भी रही है।

इनका कहना
मामला रुपए के लेनदेन का है। रविवार को उक्त युवक रुपए लेने महिला के घर आया था जहां उसने महिला से छेड़छाड़ कर दी। उक्त महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है। रहवासियों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
– गजेंद्र पचौरिया
टीआई, थाना चिमगनंज

Advertisement

Related Articles

Write a review