Advertisement

मेरी भाभी पार्षद है, काम मैं देखता हूं….

जवाब सुन भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी भी हुए दंग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मेरी भाभी पार्षद है, लेकिन उनका सारा काम मैं ही देखता हूं…. यह जवाब लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आए भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सुनकर दंग रह गए। हालांकि इस पर उन्होंने पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता को नसीहत भी दी। इसके बाद जो दृश्य था, वह काफी रोचक था।

दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्षदों की एक बैठक लेने आए थे। मामला दो दिन पुराना है, लेकिन यह भाजपा में चर्चा का विषय बना हुआ है। हुआ यह कि उपाध्याय एक एक पार्षद से भी फीडबैक ले रहे थे। इस क्रम में एक पूर्व पार्षद से चर्चा की और उन्होंने पूछा आप क्या हैं, जवाब मिला मेरी भाभी।पार्षद हैं और मैं ही उनका सारा काम संभालता हूं। इस पर उपाध्याय ने नाराजी जताई और कहा पार्टी नारी सशक्तिकरण पर काम कर रही और यहां पार्षद की जगह कोई और। उनकी नाराजी के बाद रोचक दृश्य यह था कि बैठक में कई पार्षद पति भी आए थे। उन्होंने अपने आपको पार्षद पति नहीं बताया।

Advertisement

मान सम्मान भी मिले… बैठक में पार्षदों ने यह कहकर भी अपना दर्द बयां किया कि पार्टी के लिए वे काम तो करते हैं, लेकिन बदले में जो सम्मान मिलना चाहिए वह मिल नहीं पाता।

कांग्रेस पार्षद के क्षेत्र में 1 करोड़ के काम

Advertisement

भाजपा में एक महिला कांग्रेस पार्षद चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके क्षेत्र में निगम अध्यक्ष मद से करीब एक करोड़ रुपए के काम हो गए जबकि पार्टी के पार्षद एक एक काम के लिए संघर्ष कर रहे। चर्चा यह है कि उक्त पार्षद को भाजपा में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा चुनाव से चल रही यह राजनीतिक मशक्कत अब बाहर आने लगी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें