Advertisement

महिला को नंदोई ने मैसेंजर पर दी धमकी, स्क्रीनशॉट पुलिस को

उज्जैन। ननंद का तलाक होने के बाद नंदोई ने महिला को मैसेंजर पर धमकी दी। महिला ने इसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि अलखधाम कॉलोनी में रहने वाली मनमीत कौर टुटेजा पति वीरेन्द्र सिंह की ननंद रविंदर कौर का तलाक हो चुका था। 29 सितंबर को मनदीप सिंह सलूजा पति नरेंद्र सिंह निवासी महावीर बाग कॉलोनी नानाखेड़ा ने मनमीत के फेसबुक मैसंजर पर मैसेज कर धमकी दी। उसने पति व भाई को जान से मारने की बात भी लिखी थी। मनमीत ने मोबाइल का स्क्रीन शॉट पुलिस को सौंपकर केस दर्ज कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review