Advertisement

जलसंकट खत्म, नर्मदा जल पहुंचा

गंभीर में 129 एमएलडी पानी आया, लेवल 137 एमसीएफटी पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आखिरकार सरकार के प्रयासों से उज्जैन पर छाया जलसंकट दूर हो गया है। नर्मदा का पानी गंभीर डेम में आ गया है। डेम का लेवल भी वापस 137 एमसीएफटी से ऊपर पहुंच गया है।

भूखीमाता मंदिर के सामने भी नर्मदा की लाइन जोडऩे का काम चल रहा है। पीएचई के अधिकारियों के अनुसार नर्मदा का 129 एमएलडी पानी डेम में छोड़ा गया है, जिससे डेम में पर्याप्त स्टोरेज रहेगा। जल निगम के घनश्याम उपाध्याय ने बताया इंटेकवेल से गंभीर डेम में पानी छोडऩे के लिए पहले ही आउटलेट छोड़े गए हैं। गंभीर डेम को नर्मदा की लाइन से जोडऩे के लिए टी कनेक्शन जारी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली सफलता

नर्मदा का पानी उज्जैन तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे लगातार नर्मदा का पानी पहुंचाने की योजना पर नजर रखे रहे। नगर निगम पीएचई ने दो साल पहले गंभीर से नर्मदा लाइन जोडऩे की योजना बनाई थी लेकिन इसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया था। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने जल निगम के इंटेकवेल पर फोकस किया और सही समय पर पानी डेम तक पहुंच गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें