Advertisement

NASA का मून मिशन लॉन्च

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का मून मिशन ‘आर्टेमिस-1’ आज लॉन्च हो गया है। रॉकेट ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समय के अनुसार 12.17 बजे उड़ान भरी। इससे पहले 29 अगस्त और 3 सितंबर को भी लॉन्चिंग की कोशिशें हुई थीं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी और मौसम खराब होने के चलते इन्हें टालना पड़ा था।

Advertisement

बता दें कि सुबह से रॉकेट में हाइड्रोजन लीक हो रहा था, जिसे वैज्ञानिकों ने समय पर ठीक कर दिया। वहीं, हाल ही में फ्लोरिडा में आए तूफान निकोल ने मिशन को नुकसान पहुंचाया था। स्पेसक्राफ्ट का एक पार्ट ढीला होकर निकल गया था। हालांकि इसे भी फिक्स कर दिया गया था।

ओरियन स्पेस कैप्सूल के लिए बनाया गया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट SLSनासा ने 1972 में अपोलो मिशन चंद्रमा पर भेजा था। इसके 50 साल बाद मून मिशन की लॉन्चिंग की जा रही है। इस बार भेजे जा रहे स्पेसक्राफ्ट ओरियन को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए नासा ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट SLS बनाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें