Wednesday, October 4, 2023
Homeइंदौर समाचारNational Water Awards:इंदौर नगर निगम को मिला दूसरा स्थान

National Water Awards:इंदौर नगर निगम को मिला दूसरा स्थान

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इस वर्ष नगर निकाय श्रेणी में इंदौर को दूसरा पुरस्कार मिला है। पहले स्थान पर चंडीगढ़ ने बाजी मारी है। मंत्रालय द्वारा इस श्रेणी में पहली बार पुरस्कार घोषित किए गए हैं। पिछले वर्ष इंदौर जिले को प्रथम पुरस्कार मिला था और हमने इस बार नगरीय निकाय श्रेणी में दूसरा पुरस्कार पा लिया। जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 17 जून को दिए जाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नई दिल्ली में सम्मानित करेंगे।

कब-कब हुए राष्ट्रीय जल पुरस्कार

दरअसल, पहली बार राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में आयोजित किया गया था। इसके बाद दूसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019 और तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे।

बता दें कि गैर-सरकारी संगठनों, ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, जल उपयोगकर्ता संघों, संस्थानों, कॉर्पोरेट क्षेत्र, व्यक्तियों आदि सहित सभी हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जल पुरस्कार को शुरू किया गया था। इसका मकसद जनता को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर