NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने सल्फास खाने के बाद दोस्तों को मोबाइल पर कॉल किया और बोला कि आखिरी बार बात कर लो। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
हर्षित पिता प्रकाश कंडारिया 19 वर्ष निवासी ताजपुर फार्मेसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके भाई विजय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हर्षित ने इंडस्ट्रीयल एरिया में पहुंचकर सल्फास की गोलियां खा लीं और दोस्तों को फोन पर कहा कि आखिरी बार बात कर लो।
उसी के दोस्तों ने घर पर सूचना दी जिसके बाद हर्षित को परिजन प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक हर्षित मेडिकल पर काम सीखने भी जाता था। उसके पिता खेती करते हैं। उसने संभवत: पढ़ाई के डिप्रेशन में ही आत्महत्या की है।









