Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर समिति की लापरवाही, भेंट और दान में मिले वाहनों का मनमाना संचालन

एम्बुलेंस का उपयोग वॉटर कैन को लाने-ले जाने में हो रहा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए भगवान महाकालेश्वर के भक्तों द्वारा अनेक सामग्री और संसाधन मंदिर समिति को भेंट किए जाते है,लेकिन इनका उचित उपयोग नहीं होता है। समिति के कुप्रबंधन का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए दी गई एम्बुलेंस वॉटर कैन लाने-ले जाने में किया जा रहा है। महाकालेश्वर के श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर और महाकाल-महालोक के आसपास पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कैन रखी जाती है। इसके लिए स्थान तय है। भरी और खाली कैन को निर्धारित स्थान से लाने- ले जाने के लिए एम्बुलेंस का उपयोग किया जा रहा है,जबकि मंदिर समिति के पास ई-रिक्क्षा सहित अन्य वाहन भी है। एम्बुलेंस तो एक बैंक द्वारा आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को भेंट की गई थी।

RO प्लांट फिर भी कैन का उपयोग:

Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर में दानदाता कंपनी के सहयोग से स्थापित आरओ प्लांट भी है। इसके बाद भी मंदिर प्रबंध समिति मंदिर परिसर के बाहरी हिस्सों में श्रद्धालुओं को पीने का पानी कैन में उपलब्ध कराती है। इन कैन की सप्लाय भी अन्य स्थान से हो रही है।

प्लांट कनेक्टिविटी केवल मंदिर और भवन में

Advertisement

श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए माइलन लैबोरेट्रीज लिमिटेड पीथमपुर के सहयोग से महाकालेश्वर मंदिर में १.११ करोड़ रु की लागत सेे आरओ वॉटर सिस्टम स्थापित किया गया था। समिति ने उस वक्त दावा किया था कि सभी श्रद्धालुओं को आरओ वाटर मिलेगा, जबकि प्लांट कनेक्टिविटी हर स्थान पर नहीं है। प्लांट से पानी केवल महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक के भवन में है। शेष स्थानों पर तो पानी के लिए वॉटर कैन का उपयोग किया जा रहा है।

कई वाहन निगम के पास

बीते कुछ वर्षों में महाकालेश्वर के भक्तों द्वारा आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए वाहन भेंट किए थे। एक समाजसेवी संस्था द्वारा तो शव वाहिनी (बस) मंदिर प्रबंध समिति को भेंट की थी। वाहनों के संचालन-संधारण में दिक्कतों का हवाला देकर कुछ अधिकारियों के दबाव में सभी वाहन नगर निगम को सौंप दिए गए थे। इन वाहनों की स्थिति क्या है किसी को पता नहीं।

एम्बुलेंस का उपयोग पानी की केन लाने-ले जाने में करना गलत है। मामला आपके द्वारा जानकारी में लाया गया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई करेंगे। मृणाल मीना, प्रशासक महाकाल मंदिर प्रबंध समिति

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें