Advertisement

राजीनामा नहीं किया तो पड़ोसी ने चाकू मारा

घायल बोला…मैं काम पर जाने के लिए बाइक स्टार्ट कर रहा था तभी हुआ हमला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। युवक का चार साल पहले पड़ोसी से विवाद हुआ। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर सुबह पड़ोसी ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। माधव नगर पुलिस ने उसे चरक अस्पताल पहुंचाया।

किशनपुरा में रहने वाला 29 वर्षीय गोलू पिता विमल पुताई का काम करता है। उसने बताया कि सुबह 10 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकला और बाइक स्टार्ट कर रहा था तभी पड़ोस में रहने वाला कौशल पिता भेरू चाकू लेकर आया। पैर में चाकू मारे और भाग गया। ठेकेदार उसे घायल हालत में माधव नगर अस्पताल ले गया।

Advertisement

यहां से पुलिस ने उसे चरक अस्पताल पहुंचाया। गोलू ने बताया कि 4 साल पहले भाई विशाल और भाभी प्रियंका का कौशल से विवाद हुआ था। मामला कोर्ट में चल रहा है। उसी मामले में समझौते के लिए वह दबाव बना रहा था। समझौता नहीं करने पर उसने चाकू से हमला किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें