पड़ोसियों ने युवक को लट्ठ से पीटा

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को पड़ोसियों ने सुबह 4 बजे लट्ठ पीटकर घायल कर दिया। परिजन ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तम नगर पंवासा में रहने वाले हिमेश पिता महेश हाड़ा होटल में हाऊसकीपिंग का काम करता है। उसकी मां सरोज ने बताया कि सुबह 4 बजे हिमेश घर के बाहर अपने जीजा सोनू से बात कर रहा था तभी नाथूलाल, अर्जुन और सुनील नायक घर से बाहर निकले और बोले हमारे घर के बाहर शोर क्यों मचा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इसी बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने हिमेश को लट्ठ से पीटकर घायल कर दिया। सरोज ने बताया कि हम तीसरी मंजिल पर थे जहां से नीचे आते तब तक बदमाश हिमेश को पीटकर घायल कर चुके थे। पंवासा थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
मामूली विवादों में दो स्थानों पर मारपीट
उज्जैन। मामूली विवादों को लेकर भैरवगढ़ व चिमनगंज थाना क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं हुईं जिनमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि सिंगावदा निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पिता उमराव सिंह हाड़ा के भाई को राजा पिता मुकेश आंजना गाली गलौज कर रहा था। अर्जुन ने विरोध किया तो राजा ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इसी प्रकार चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि शीतला माता मंदिर के पास पिंगलेश्वर में रहने वाले संदीप पिता सुरेश मालवीय के साथ मुकेश पिता रामलाल और उसके बेटे विनीत ने पीटा। दोनों पक्षों में पिता को बीड़ी पिलाने की बात को लेकर विवाद हुआ था।









