Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था का हुआ श्रीगणेश

भस्मार्ती में रिस्ट बैंड से प्रवेश शुरू, कलेक्टर नीरज सिंह ने किया व्यवस्था का मुआयना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्मार्ती में होने वाली धांधली को रोकने के लिए शुक्रवार तड़के से रिस्टबैंड व्यवस्था शुरू कर दी गई। सुबह कलेक्टर नीरजसिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और व्यवस्था का मुआयना किया।

दरअसल श्रद्धालुओं में भस्मार्ती को लेकर बहुत उत्सुकता रहती है। खासकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में। उनकी इस उत्सुकता का फायदा ही कतिपय लोग उठाते हैं। यूं तो भस्मार्ती में 1800 लोगों की प्रवेश व्यवस्था है लेकिन वीआईपी और अन्य दीगर कोटे के नाम पर दर्शनार्थियों को चूना लगाया जाता है। इसके लिए हजारों रुपए वसूले जाते हैं।

Advertisement

भस्मार्ती में होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की काफी कोशिश की गई लेकिन इस पर प्रभावी रोक अभी तक नहीं लगाई जा सकी। हाल ही में कई मामले सामने आने के आद मंदिर समिति प्रशासक गणेश धाकड़ ने रिस्ट बैंड व्यवस्था लागू करने का फैसला किया था। शुक्रवार तड़के से इसे लागू कर दिया गया।

क्या है रिस्ट बैंड

Advertisement

दरअसल रिस्ट बैंड कलाई पर बांधा जाने वाला सफेद बैंड है। इसमें क्यूआर कोड है। भस्मार्ती करने वाले श्रद्धालु मोबाइल नंबर बताकर यह बैंड हासिल कर सकते हैं। इसे रिस्ट पर लगाना अनिवार्य रहेगा। बैंड में श्रद्धालु की सारी जानकारी रहेगी और इस तरह दुरुपयोग नहीं हो सकेगा।

कहां से मिलेगा बैंड

यह बैंड मानसरोवर भवन के जनरल एवं अवंतिका द्वार के पास स्थित काउंटर से मिलेगा। यहां संपर्क कर मोबाइल नंबर बताना होगा। जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद बैंड प्रिंट करके दिया जाएगा।

भस्मार्ती प्रवेश के लिए रिस्ट बैंड अनिवार्य: भस्मार्ती में प्रवेश के लिए रिस्ट बैंड अनिवार्य रहेगा। इसके बगैर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नई व्यवस्था से भस्मार्ती प्रवेश में होने वाली अनियमितता पर रोक लगेगी।-गणेश धाकड़, प्रशासक, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति

Related Articles

Write a review