Advertisement

नीट-यूजी में नया सिलेबस मंजूर

एक्सपर्ट्स बोले, सिलेबस में 11वीं और 12वीं के कोर करिकुलम पर जोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नईदिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)- 2026 के लिए अपडेटेड सिलेबस जारी कर दिया गया है। नैशनल मेडिकल कमीशन ने सिलेबस को मंजूरी दे दी है और स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि अपडेटेड सिलेबस के मुताबिक ही तैयारी करें। मेडिकल-एंट्रेंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बोटनी एंड जूलोजी) की अलग-अलग यूनिट्स के बारे में बताया गया है।

इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2026 के सिलेबस में 11वीं और 12वीं क्लास के कोर करिकुलम पर जोर दिया गया है। कहा कि एनसीईआरटी – की किताबों को ध्यान से पढऩा जरूरी है और कॉन्सेप्ट बेस्ड लर्निंग पर ध्यान देना होगा। कुछ टॉपिस्क को जोड़ा गया है। कमीशन की वेबसाइट पर सिलेबस जारी किया गया है।

Advertisement

एग्जाम पैटर्न में बदलाव की संभावना नहीं
वहीं एग्जाम के पैटर्न में बदलाव होने की संभावना नहीं है। मेडिकल एंट्रेंस तीन घंटे का होगा और 180 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल होंगे और बायोलॉजी के 90 सवाल होंगे। हर सही सवाल के लिए 4 नंबर और गलत जवाब देने पर एक नंबर काटा जाएगा। एक ही शिफ्ट में पेन एंड पेपर मोड में यह एग्जाम होगी।

सीयूईटी-यूजी पर 30 दिसंबर को बैठक
सूत्रों का कहना है कि सीयूईटी-यूजी 2026 पर 30 दिसंबर को अहम बैठक होगी, जिसमें एनटीए, यूजीसी, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि होंगे। सीयूईटी एंट्रेंस कब से शुरू हो और रिजल्ट कब आए, इस पर मंथन होगा। दरअसल रिजल्ट में देरी के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में भी सीटें खाली रह जाती हैं, ऐसे में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की भी मांग है कि सीयूईटी का रिजल्ट जून में ही आ जाए ताकि समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सके।

Advertisement

Related Articles

Write a review