Advertisement

नया साल, नये संकल्प: सिंहस्थ से स्वावलंबन तक की तैयारी…

उज्जैन में पदस्थ आईएएस-आईपीएस और जनप्रतिनिधियों का एजेंडा….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। इस बार का नया साल (2026) उज्जैन में पदस्थ आईएएस-आईपीएस अफसरों और जनप्रतिनिधियों के लिए कैलेंडर बदलने का अवसर नहीं है, बल्कि बड़े फैसलों और दीर्घकालीन विजन का है। वे सिंहस्थ २०२८ के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में और तो महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाना चाहते हैं। नगर निगम से लेकर ग्राम पंचायत जैसी यूनिट को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य के साथ वह नशामुक्त उज्जैन, स्मूथ ट्रैफिक, स्वच्छ शहर-जिला और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध दिखते हैं।

Advertisement

रौशनकुमार सिंह आईएएस कलेक्टर

  • सिंहस्थ-2028 के काम समय सीमा पर हो। गुणवत्तापूर्ण हो।
  • उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढांचा तैयार करना।
  • उज्जैन को धार्मिक के साथ औद्योगिक शहर के रूप में विकसित करना।

Advertisement

प्रदीप शर्मा आईपीएस एसपी

  •  सिंहस्थ-2028  की सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक की बेहतर प्लानिंग। मैदानी प्रशिक्षण।
  • उज्जैन को नशामुक्त बनाना।
  •  उज्जैन को स्मूथ ट्रैफिक वाला अपराधमुक्त जिला बनाना।

अभिलाष मिश्रा आईएएस निगमायुक्त

  • उज्जैन नगर निगम को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना।
  • नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाना ताकि आम आदमी निराश ना हो।
  • उज्जैन को स्वच्छता और पर्यावरण क्षेत्र में टॉप पर ले जाना।

 

प्रथम कौशिक आईएएस अपर कलेक्टर

  • श्री महाकालेश्वर की दर्शन व्यवस्था को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाना।
  • भीड़ प्रबंधन में तकनीकी आधारित सिस्टम को बढ़ावा देना।
  • परंपरा को संरक्षित करते हुए मंदिर का आधुनिक विकास करना।

श्रेयांश कुमट आईएएस सीईओ, जिपं

  • ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वह अपनी व्यवस्था खुद संचालित करने में सक्षम हो।
  • पंचायतों के दायरे में आने वाले नागरिकों को सहज व सरल तरीके से नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना।

मुकेश टटवाल महापौर

  • महाकाल सवारी मार्ग का सौंदर्यीकरण करना।
  • इस मार्ग के भवनों पर एक जैसा पेंट, एक जैसा बोर्ड हो। ताकि यहां से गुजरने वाले को सवारी मार्ग की फीलिंग हो।

कलावती यादव सभापति

  • धार्मिक नगरी उज्जैन की ख्याति बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हो।
  • उज्जैन धार्मिक के साथ औद्योगिक शहर के रूप में भी पहचाना जाए।

अनिल फिरोजिया सांसद, लोसं

  • बच्चों के डेवलपमेंट के लिए समर्पित रहूंगा।
  • खेलने से लेकर पढऩे तक की व्यवस्था पर जोर रहेगा।

 

बालयोगी उमेशनाथ सांसद, रासं

  • संत के लिए हर दिन शुभ और नया होता है।
  • शुभ संकल्प के साथ संस्कृति के प्रसार पर जोर रहेगा।

अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक

  • पर्यावरण बचाने पर फोकस रहेगा।
  •  सिंहस्थ के काम समयसीमा में और गुणवत्तापूर्ण कराने पर जोर रहेगा।
  • उज्जैन के नागरिक महानगर का अनुभव कर सके, ऐसी सुविधाओं को लाने का प्रयास रहेगा।

संजय अग्रवाल नगर अध्यक्ष भाजपा

  • उज्जैन स्वच्छ, सुंदर और मेट्रो शहर बने।
  • शहर की यातायात व्यवस्था स्मूथ हो।

मुकेश भाटी शहर अध्यक्ष कांग्रेस

  • उज्जैन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़े।
  • कांग्रेस मजबूत हो। हर बूथ हम जीतें।

Related Articles

Write a review