उज्जैन। कल का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बीती रात भी न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का उच्चतम स्तर है। आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।मार्च तथा अप्रैल माह में इस वर्ष अभी तक तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया है।
वेधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। 5 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, 6 अप्रैल को 19 डिग्री, 7 अप्रैल को 20.2 डिग्री तथा आज 8 अप्रैल को यह 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। 4 दिनों में इसमें करीब 4 डिग्री की वृद्धि हुई है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी लगभग 1 डिग्री का उछाल आया है।
कल दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का तापमान का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। पिछले 2 दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा रहे हैं और शाम तथा रात के समय बारिश भी हो रही है। कल शाम को भी कई क्षेत्रों में आंधी और बिजली की चमक के साथ बारिश हुई। देवराज भी कई क्षेत्रों में पानी बरसा था। मौसम विभाग द्वारा आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।