Monday, September 25, 2023
Homeउज्जैन समाचारदो दिन में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया रात का...

दो दिन में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया रात का तापमान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बीते 48 घंटों में मौसम में नमी के चलते रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक का उछाल आया है। इतना ही नहीं कल दिनभर 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के बावजूद अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। मंगलवार सुबह भी वेधशाला में नमी का प्रतिशत 68 पर था।

वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी हवाएं लगातार नमी लेकर आ रही है। दो दिन से यह क्रम चल रहा है। इसके कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं रविवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ अधिकतम तापमान भी सोमवार को 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक उछलकर 38.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

कुल मिलाकर बीते दो दिनों में वातावरण में नमी के स्तर बढऩे के साथ ही रात और दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इधर मंगलवार सुबह वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ और हवा की गति सुबह 4 किमी प्रतिघंटा थी। इसके विपरीत एक दिन पहले सोमवार को नमी वाली हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बादल छाने और शाम के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर