2.5 डिग्री उछलकर न्यूनतम तापमान पहुंचा 27.5 डिग्री सेल्सियस पर
उज्जैन। दो दिन के अंतराल के बाद बीती रात एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। कल अधिकतम तापमान में भी मामूली इजाफा हुआ। दिन और रात के तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी और बढ़ गयी है। बुधवार तथा गुरुवार की रात वेधशाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.5 तथा 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
शुुक्रवार रात यह 2.5 डिग्री उछलकर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। वहीं कल दिन का तापमान भी उछलकर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आये उछाल में मौसम में गर्मी और उमस बढ़ गयी है। हालंाकि आज सुबह से हल्के बादल भी छा रहे हैं। बादलों के आने से वातावरण में नमी का स्तर बढ़़कर 50 प्रतिशत तक सुबह पहुंच गया था।