Advertisement

कार से 9 लाख चुराने वालों का सुराग नहीं

पुलिस को आशंका…दूसरे शहर की गैंग ने की वारदात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुरूवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम से मात्र 100 मीटर की दूरी पर खड़ी कर सलाहकार की कार से अज्ञात बदमाशों ने ड्रायवर को बातों में उलझाने के बाद कार में रखा 9 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया था। माधव नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

महाश्वेता नगर निवासी कर सलाहकार अजेश अग्रवाल गुरूवार दोपहर अपनी कार क्रमांक एमपी 13 एमजेड 5912 से ड्रायवर संदीप यादव के साथ कंट्रोल रूम के पास स्थित शोमेन मैन्स पार्लर सैलून पर दाढ़ी कटिंग कराने गए थे।

Advertisement

वह सैलून में थे और ड्रायवर कार में ही बैठा था। तभी एक व्यक्ति ने ड्रायवर को कहा कि कार से ऑइल टपक रहा है। संदीप कार से उताकर बाहर आया तभी दूसरे व्यक्ति ने भी उससे ऑइल टपकने की बात कही।

वह कार का बोनट उठाकर चेक करने लगा तभी किसी बदमाश ने कार की पिछली सीट पर रखा 9 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया था।

Advertisement

अजेश ने इसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई। मामले में टीआई राकेश भारती ने बताया कि सीसीटीवी और मुखबिरों की आधार पर रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशों की गैंग शहर से बाहर की हो सकती है। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

Related Articles

Write a review