Monday, December 11, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन पुलिस में पहली बार उत्तर-दक्षिण….!

उज्जैन पुलिस में पहली बार उत्तर-दक्षिण….!

दो एएसपी शहर और एक ग्रामीण में पदस्थ

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। हाल के तबादलों के बाद उज्जैन जिले में तीन एएसपी कार्यभार संभालने पर एसपी ने जिम्मेदारी भी तय कर दी है। इसमें ऐसा पहली बार हुआ है कि पहली बार शहर की पुलिस व्यवस्था को एएसपी स्तर पर दो भागों में उत्तर-दक्षिण क्षेत्र के तौर पर विभक्त किया गया है। बता दें कि शहर की दो विधानसभा के नाम भी उत्तर-दक्षिण है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने शासन द्वारा हाल उज्जैन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयंत राठौर शहर (उत्तर),गुरुप्रसाद पाराशर शहर (दक्षिण), एएसपी नितेश भार्गव (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है,जब शहर को उत्तर-दक्षिण क्षेत्र बांटा है। इसके पहले पुलिस की भाषा में माईक-वन (एसपी) के अलावा माईक-टू,थ्री और फाईव सी (सिटी एएसपी),माईक-टू (रुलर एएसपी) के तौर पर पदस्थापना होती रही है।

दो एएसपी होने की स्थिति में एक को शहर तो दूसरे को ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाती रही है। दो से अधिक एएसपी होने पर सिटी,ग्रामीण के अलावा यातायात,क्राईम,विशेष दस्ते की जिम्मेदारी भी दी गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि दो एएसपी शहर को उज्जैन उत्तर,उज्जैन दक्षिण बनाया है।

शासन स्तर पर जिले में पदस्थ एएसपी को क्या दायित्व देना है,यह जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यसुविधा पर तय होता है। शासन द्वार सीधे क्षेत्र या अनुभाग में पदनाम से पदस्थ अधिकारी के दायित्व में बदलाव नहीं किया जा सकता है। बहरहाल जिले में आए तीनों एएसपी को एसपी ने जिम्मेदारी सौंप दी है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर