अब हनी सिंह करेंगे कॉन्सर्ट

रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब जल्द ही वह दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसे यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर कहा जा रहा है। यह टूर अगले महीने से शुरू होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने इस कॉन्सर्ट की तारीखों और शहरों की जानकारी दी। 22 फरवरी को मुंबई से हनी सिंह के टूर शुरू होगा। वहीं 28 फरवरी को लखनऊ में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे। 1 मार्च को दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट है। 8 मार्च इंदौर और 14 मार्च को पुणे में परफॉर्म करेंगे। अहमदाबाद में 15 मार्च और बेंगलुरु 22 मार्च को। 23 मार्च चंडीगढ़ और 29 मार्च जयपुर में हनी सिंह का शो होगा। हनी सिंह का लास्ट टूर कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा।









