Advertisement

फ्रीगंज में फोरलेन ब्रिज के लिए अब 71 करोड़ रुपए का नया टेंडर

उज्जैन में मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन के बाद सिंहस्थ योजना में नया मोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement
  • अब मार्च तक खुलेगा अप्रैल तक मंजूरी संभव
  • 633 मीटर कुल लंबाई रेलवे पोर्शन सहित
  • 68 मी. का हिस्सा रेलवे पोर्शन पर बनेगा
  • 21.40 मीटर कुल चौड़ाई

सुधीर नागर|उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज का काम शुरू होने में और वक्त लग सकता है। लोक निर्माण विभाग ने ब्रिज निर्माण के लिए पुराना टेंडर निरस्त कर दिया है और नया टेंडर 71 करोड़ रुपए का लगाया है। हालांकि पहले वाला टेंडर इसलिए निरस्त किया गया है क्योंकि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एग्रीमेंट नहीं किया था। नया टेंडर अब मार्च में खुलेगा और अप्रैल बाद ही काम शुरू होने की संभावना है।

फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज फोरलेन बनाने का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 21.40 मीटर चौड़ा ब्रिज बनाने की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके लिए संशोधित प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार विभाग ने अब नया टेंडर 71 करोड़ 13 लाख रुपए का जारी किया है और टेंडर भरने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2025 तय की है।

Advertisement

मार्च में ही टेंडर खुल सकेगा और इसकी मंजूरी आदि की प्रक्रिया में अप्रैल माह तक का समय लग सकता है। ठेकेदार के साथ एग्रीमेंट करने और वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ सकता है। बहरहाल, इस नई कवायद से फोरलेन ब्रिज बनने की राह साफ हो गई है। ब्रिज निर्माण के लिए बिनोद मिल के पुराने समय के क्वार्टर तोड़ दिए गए हैं और मलबा साफ किया जा रहा है।

स्थान वही, केवल राशि बदली

Advertisement

नए टेंडर में ब्रिज निर्माण के लिए स्थान वही है जो पहले टेंडर में था। इसके अनुसार बिनोद मिल साइड में चामुंडा माता मंदिर के सामने से नगर निगम के नगर वन होते हुए फ्रीगंज में मकसी रोड और टॉवर तरफ बनेगा। पहले 11 दिसंबर 2024 को टेंडर मंजूर हुआ था। ग्वालियर के मे. जगदीशप्रसाद शर्मा ने ठेका लिया था।

पहले 16 करोड़ का था अब 71 करोड़ का हुआ टेंडर

लोक निर्माण विभाग सेतु ने पहले ब्रिज निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपए 27 लाख 43 हजार का टेंडर खुला था।

तब ब्रिज की चौड़ाई 15 मीटर तय की गई थी।

बाद में ब्रिज की चौड़ाई 21.40 मीटर तय की गई।

अब 71.13 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है।

इसमें रेलवे पोर्शन, स्ट्रीट लाइट आदि की शिफ्टिंग के काम भी शामिल किए गए हैं।

टेंडर लगाया है

फ्रीगंज में रेलवे ओवरब्रिज के लिए नया टेंडर लगाया है। पहले वाले टेंडर का एग्रीमेंट नहीं हो सका था।-पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग सेतु, उज्जैन

Related Articles

Write a review