Advertisement

अब निजी हाथ में नगर निगम का स्वीमिंग पूल, अप्रैल से ‘छपाक’

पूल तक जाने के लिए बना फोरलेन, क्लब हाउस भी तैयार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बना नगर निगम का स्वीमिंग पूल अब निजी हाथ में चला गया है। निगम प्रशासन ने एक कंपनी को तीन साल के लिए इसे ठेके पर दे दिया है। हालांकि पूल कॉम्प्लेक्स में क्लब हाउस भी बनकर तैयार हो गया है और पूल तक जाने के लिए फोरलेन रोड भी बना दिया गया है। अप्रैल से लोग इसमें नहाने और डाइव लगाने का लुत्फ ले सकेंगे।

मार्च अंत आ गया है और गर्मी के तेवर शुरू हो गए हैं, लेकिन नगर निगम का स्वीमिंग पूल अब तक शुरू नहीं हो सका है। दरअसल, निगम प्रशासन ने इस बार इसे तीन साल के लिए करीब दो लाख रुपए में रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नामक किसी बाहरी कंपनी को इसे ठेके पर दे दिया है। अब कंपनी ही इसका संचालन करेगी।

Advertisement

निगम द्वारा संचालित करने से मुफ्त में नहाने वाले ज्यादा आ रहे थे। इस कारण निगम को फायदे की जगह घाटा हो रहा था। स्वीमिंग पूल को अप्रैल माह से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेस्टिंग आदि की प्रक्रिया की जा चुकी है। कुछ रिनोवेशन के काम चल रहे हैं।

नेट प्रैक्टिस भी कर सकेंगे

Advertisement

स्वीमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में स्मार्ट सिटी योजना के तहत क्लब हाउस भी विकसित किया गया है। इसके बैडमिंटन, क्रिकेट नेट बॉक्स आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

सीएम से शुभारंभ की तैयारी

क्लब हाउस सहित स्वीमिंग पूल का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव से कराने की तैयारी चल रही है। 30 मार्च को सीएम शहर में ही रहेंगे। इस दौरान क्लब हाउस और पूल का शुभारंभ कराया जा सकता है।

Related Articles

Write a review