Advertisement

शादी से नाखुश नर्सिंग छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

उज्जैन। अपनी शादी से नाखुश नागदा की एक नर्सिंग छात्रा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ग्राम नायनखेड़ी निवासी निकिता पति राहुल उज्जैन में एक निजी अस्पताल से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और सुभाष नगर में किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार शाम वह दो तालाब के पास उद्यान में बेसुध हालत में मिली। परिचितों द्वारा उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निकिता ने जहरीला पदार्थ खाया था। नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई वर्षा सोलंकी अस्पताल पहुंची।

जांच के दौरान निकिता के पास से एक चंद लाइनों का कागज मिला, जिसमें उसने जल्द शादी होने से नाखुश होने की बात लिखी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि निकिता की शादी 8 माह पहले हुई थी। वह उज्जैन में अपने साथ नर्सिंग कोर्स करने वाली छात्रा के साथ रहती थी। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review