Advertisement

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सपत्निक किए बाबा महाकाल के दर्शन

मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर भक्तों को दी बधाई

 

उज्जैन : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि और विक्रम महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा

“शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं शिव काल हैं, शिव महाकाल हैं…” आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण के लिए प्रार्थना की। ।। हर हर महादेव।।

Advertisement

महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक आयोजित किया गया। हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। महाशिवरात्रि के साथ विक्रम महोत्सव का शुभारंभ भी हुआ, जो उज्जैन की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ा हुआ पर्व है।

Related Articles