Advertisement

हिजरी सन 1446 की शुरुआत पर पौधारोपण कर आश्रम में वितरित किए दूध और ब्रेड

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नए हिजरी सन् 1446 की शुरुआत पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं भूतपूर्व एल्डरमैन रजा अली सिद्दीकी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने बताया कि संस्था द्वारा महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में पौधारोपण किया गया एवं आश्रम वासियों को दूध, ब्रेड का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी निर्मल कुमार राय थे। संस्था द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार शख्सियतों लखन यादव, डॉ. निजाम हाशमी, इरशाद कुरैशी और विनीत सोलपंखी को स्वामी विवेकानंद एवं रजा अली सिद्धिकी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विशेष अतिथि मुकेश यादव, जगदीश वर्मा, पत्रकार सैयद नियामत अली तराना, इरफान अंसारी, मध्यप्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल और आश्रम के डायरेक्टर रामचंद्र सोल्पंखी ने संबोधित किया। अध्यक्षता फोटोग्राफर रफीक खान ने की। संचालन इकबाल उस्मानी ने किया। आभार सचिव धर्मेंद्र राठौर ने माना। जानकारी उप संयोजक सैयद उस्मान एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी।

Advertisement

Related Articles