Advertisement

इंदौर में बच्चे का गला घोंटा, चेहरे पर ईंट मारी, एक आरोपी गिरफ्तार

हत्या छिपाने के लिए पलंग के अंदर बॉडी रख दी

Advertisement

इंदौर। श्रीनगर इलाके में एक 13 साल के किशोर की नृशंस हत्या कर दी गई। पांच मंजिला बिल्डिंग की छत पर ले जाकर आरोपी ने उससे दुष्कृत्य करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर कई बार वार किए, इसके बाद रस्सी से 8 बार उसका गला घोंटा। उसके शव को चौथे माले के फ्लैट में पलंग पेटी में कंबल में लपेटकर छिपा दिया। ऊपर से दादी को बिस्तर डालकर सुला दिया। पुलिस जब बच्चे को तलाश रही थी, तब वह भी पुलिस के साथ घूमता रहा। आरोपी रेहान (21) पिता अब्दुल शाकीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताऊ अब्दुल रफीक राजा फरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें