रंजिश के चलते चाकू मारे, एक घायल

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में सांवराखेड़ी रोड पर बंधन गार्डन के पास रंजिश के चलते चाकू चल गए जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामले में नीलगंगा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 9.45 बजे सांवराखेड़ी रोड पर बंधन गार्डन के पास आयोजित विवाह समारोह में किसी बात को लेकर आफताब, आदिल और अमन तीनों निवासी विराटनगर का आवेश पिता अफजल खान (22) निवासी बेगमपुरा के साथ विवाद हो गया। इनके बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही है। झगड़ा बढ़ा तो आफताब, आदिल और अमन ने आवेश के साथ मारपीट करते हुए उसके दोस्त शोएब पिता शब्बीर शाह (24) निवासी बेगमपुरा को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले में आवेश खान की रिपोर्ट पर नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
तरापे के लेनदेन की बात को लेकर पथराव
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिंगलेश्वर मस्दिजद के पास रविवार रात करीब 8 बजे भूरा शाह और सुल्तान ने तरापे के लेनदेन की बात को लेकर शोएब पिता शाकिर खान (20) निवासी ग्राम पिंगलेश्वर और उसके साथी पर पथराव कर दिया। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









