Advertisement

ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक गंभीर घायल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन गुमानदेव हनुमान मंदिर के सामने ऑटो-ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर घायल हो गया।

Advertisement

भगवान पिता मदन भारती 40 वर्ष निवासी पीपलीनाका ऑटो चालक है। भगवान सुबह ऑटो लेकर गुमानदेव हनुमान मंदिर के सामने से जा रहा था तभी सामने से आ रही ई रिक्शा से ऑटो की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में भगवान भारती की गर्दन कांच से गंभीर रूप से कट गई।

राहगिरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि भगवान भारती की पत्नी व बच्चे गर्मी की छुट्टियों में शहर से बाहर गए हैं। दुर्घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना की सूचना जीवाजीगंज पुलिस को दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें