Advertisement

पोर्टल बंद फिर भी निगम ‘मालामाल’

ये है चौंकाने वाली बात…76 हजार से अधिक लोगों ने टैक्स ही जमा नहीं कराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मार्च एंडिंग के एक दिन में 1.39 करोड़ रु.का संपत्तिकर जमा

32.92 करोड़ रुपयों के टैक्स से भरा निगम का खजाना

Advertisement

पिछले साल 38 करोड़ रुपयों की वसूली का रिकॉर्ड बरकरार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नगर निगम उज्जैन में ऑनलाइन संपत्तिकर जमा कराने का पोर्टल बंद रहने के बावजूद मार्च के आखिरी दिन रविवार (31 मार्च) को 1 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा का संपतिकर जमा हुआ। मार्च तक कुल 32.92 करोड़ रुपए संपत्तिकर के माध्यम से निगम के खजाने में जमा हो गए। चौंकाने वाला पहलू यह है कि 76 हजार से अधिक लोगों ने टैक्स ही जमा नहीं किया। अगर सभी लोग टैक्स जमा कराते तो निगम मालामाल हो जाता। पिछले साल रिकॉर्ड 38 करोड़ रुपए का टैक्स जमा हुआ था।

Advertisement

आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया, लेकिन इसने निगम प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह रखी है कि 76 हजार से अधिक लोग टैक्स क्यों जमा नहीं करा रहे और निगम के जिम्मेदार अफसर इसे वसूल क्यों नहीं पा रहे? रविवार तक कुल 32.92 करोड़ रुपए का टैक्स जमा हुआ लेकिन 41 करोड़ रुपयों से ज्यादा का टैक्स निगम के खजाने में आ नहीं सका। 76 हजार से अधिक लोग टैक्स जमा कराने के मामले में बेफिक्र और बेपरवाह हैं। पिछले साल भी यही स्थिति थी और इस बार भी आधे से अधिक लोग टैक्स जमा कराने नहीं आए, क्योंकि उन्हें पता है निगम कोई कार्रवाई तो करता ही नहीं है। चार माह से पोर्टल बंद, घर घर पहुंची टीम…

बकाया संपत्तिकर वसूली के लिए राजस्व समिति के प्रभारी रजत मेहता के साथ निगम की टीम सक्रिय रही। टीम के सदस्य घर घर पहुंचे और बकाया संपत्तिकर जमा कराया। ऑनलाइन पोर्टल बंद होने के कारण भी कई तरह की परेशानियां सामने आईं। बड़े बकायादारों पर निगम ने कार्रवाई सख्त रवैया भी नहीं अपनाया। अगर बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई होती तो पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा जा सकता था।

ऐसे आ सकते बाकी

41 करोड़ रुपए…बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएं।

बड़े बकायादारों के घर नोटिस चस्पा कराए जाएं।

नोटिस के बाद भी पैसा जमा न कराया जाए तो घर पर ढोल बजवाए जाएं।

आखिर में निगम की परमिशन निरस्त कर कार्रवाई की जाए।

कहां क्या स्थिति

1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2023 तक संपतिकर की स्थिति यह रही

झोन 1 में कुल संपत्ति 13527 पर 7.64 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स के विरुद्ध 1.98 करोड़ रुपए ही जमा हो सके।

झोन 2 में कुल संपत्ति 22860 पर 11.14 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स के विरुद्ध 4.32 करोड़ रुपए जमा।

झोन 3 में कुल संपत्ति 16215 पर 11.31 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स के विरुद्ध 4.99 करोड़ रुपए जमा।

झोन 4 में कुल संपत्ति 13797 पर 8.02 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स के विरुद्ध 4.32 करोड़ रुपए जमा।

झोन 5 में कुल संपत्ति 21273 पर 12.61 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स के विरुद्ध 6.79 करोड़ रुपए जमा।

झोन 6 में कुल संपत्ति 45563 पर 23.86 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स के विरुद्ध 10.49 करोड़ रु. जमा हुए।

एक दिन में कहां कितना टैक्स जमा

झोन 6 में सबसे ज्यादा 318 करदाताओं ने 43 लाख 43 हजार 604 रुपए का टैक्स जमा किया।

झोन 5 में 129 करदाताओं ने 27 लाख 94 हजार 573 रुपए का टैक्स जमा किया।

झोन 3 में 161 करदाताओं ने 24 लाख 25 हजार 148 रुपए का टैक्स जमा किया।

झोन 2 में 241 करदाताओं ने 20 लाख 55 हजार 842 रुपए का टैक्स जमा किया।

झोन 4 में 130 करदाताओं ने 18 लाख 36 हजार 288 रुपए का टैक्स जमा किया।

झोन 1 में 100 करदाताओं ने 5 लाख 1 हजार 946 रुपए का टैक्स जमा किया।

अभी भी टैक्स जमा होना बाकी

मार्च के आखिरी दिन 32 करोड़ 92 लाख रुपए का टैक्स जमा हुआ है। पोर्टल बंद होने के बाद भी टीम ने मेहनत की, जिसका यह परिणाम है। अभी भी कई लोग टैक्स जमा करने नहीं आ रहे। यह चिंताजनक बात है। बकाया वसूली को लेकर समीक्षा कर उचित निर्णय लेंगे।-रजत मेहता, प्रभारी राजस्व समिति

133235- कुल संपत्ति

56369 – कुल संपत्ति का टैक्स जमा

76866 – कुल बकाया करदाता

74.60 – करोड़ रुपए का कुल टैक्स

32.92- करोड़ का कुल टैक्स जमा

Related Articles

Write a review