Advertisement

जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगा शव परिवहन वाहन का संचालन

नगर निगम सीमा में नि:शुल्क किया जाएगा संचालित, लोगों को होगी सुविधा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन जिला अस्पताल द्वारा संभवतया सोमवार से शव वाहन का परिवहन प्रारंभ किया जाएगा। शासन की मंशानुसार नगर निगम सीमा में शव वाहन नि:शुल्क संचालित होगा। ज्ञात रहे महिनों से अस्पताल का शव वाहन बंद पड़ा था।

 

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. नीतराज गौड़ के अनुसार शासन की मंशा है कि अस्पताल से शव का परिवहन निवास तक नि:शुल्क किया जाए। इसी के मद्देनजर सोमवार से शव वाहन का परिवहन प्रारंभ किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज के निधन होने पर या दुर्घटना में मृत लोगों के शव आने पर उनका परिवहन उज्जैन नगर निगम सीमा में नि:शुल्क किया जाएगा। परिजनों से कोई राशि नहीं ली जाएगी।

Advertisement

डॉ.गौड़ के अनुसार अस्पताल प्रशासन के पास दो शव वाहन थे। एक को पूर्व में लोडिंग वाहन में तब्दील कर दिया गया था। इसमें अस्पताल की तमाम सामग्री और दवाईयों का परिवहन किया जाता है। दूसरा शव वाहन जो कि बंद पड़ा था। उसे सुधरवा लिया गया है।

कोई लिखित शिकायत नहीं करता

Advertisement

इसे लेकर डॉ.गौड़ ने अनभिज्ञता जाहिर की। उनके अनुसार शिकायतें तो आती है लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं करता है। इसके अभाव में हम कार्रवाई नहीं कर सकते। यदि कोई शव वाहन परिसर में अनधिकृत रूप से खड़ा मिला तो कार्रवाई करेंगे। परिसर में बगैर अनुमति इसप्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित है।

अभी चल रहा एक शव वाहन

जिला अस्पताल में इस समय रेडक्रास सोसायटी का शव वाहन चल रहा है। बिना लाभ-बिना हानि की तर्ज पर यह वाहन शव का परिवहन नगर निगम सीमा में 300 रू. में तथा निर्धन लोगों के लिए नि:शुल्क चलाया जा रहा है। जिनका शुल्क नहीं लेना होता है,उसके निर्देश आरएमओ डॉ.गौड़ द्वारा पूर्व से दे दिए जाते हैं। शुल्क की रसीद काटी जाती है। इसके अलावा इस समय अस्पताल में एक निजी वाहन भी खड़ा रहता है। यह आरोप है कि इस वाहन संचालक के द्वारा शव परिवहन के लिए मनमाना शुल्क लिया जाता है। इसकी कोई रसीद भी नहीं दी जाती है। अस्पताल प्रशासन इस वाहन पर कोई रोक भी नहीं लगाता है। यह वाहन किसकी अनुमति से चल रहा है और परिसर में अनधिकृत रूप से खड़ा रहता है?

Related Articles