ऑपरेटर की सड़क दुर्घटना में मौत

उज्जैन। बिजली कंपनी के ऑपरेटर सुनील पिता कैलाश उपाध्याय (42) की बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुनील उज्जैन में संत कबीर नगर निवासी है। सुबह नौ बजे ताजपुर जाने के लिए घर से बाइक से निकला था। मक्सी रोड पर ताजपुर के पहले देवलखेड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सुनील ने किसी को लिफ्ट देने के लिए साथ बैठा लिया था। वह व्यक्ति घायल है और निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









