Advertisement

दर्शन से अभिभूत कॉमेडियन भारतीसिंह के छलक पड़े आंसू

12 साल बाद उज्जैन आईं और महाकाल को देखकर सब भूल गईं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर में आयोजित डांस आडिशन में शामिल होने आईं कॉमेडियन भारतीसिंह निंबोदिया गुरुवार को 12 साल के लंबे अंतराल बाद महाकाल मंदिर आईं और भस्म आरती दर्शन के दौरान उनके आंसू छलक पड़े। भारती ने इसकी वजह भी बताई… कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा 12 साल बाद मंदिर आई तो यहां का दृश्य देख अभिभूत हो गईं, स्वर्ग जैसा सुंदर मंदिर परिसर बन गया है। तब भी आंखों से आंसू नहीं रुके थे

। मन बहुत सारी चीजें थी, सोचा था बाबा महाकाल से बहुत कुछ मांगूंगी लेकिन जब उनको देखते हैं तो देखते ही रह जाते हैं, मांगना तो भूल ही जाते हैं। हम टीवी वाले 15 मिनट एक जगह नहीं बैठ सकते और आज 2 घंटे तक लगातार बैठकर भगवान महाकाल का श्रृंगार देखा और आरती भी की। भारती ने कहा बारह साल बाद मंदिर को इतने सुंदर रूप में देखकर मन प्रसन्न हो गया। जिसने भी ये काम किए हैं, उनको धन्यवाद।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री देवड़ा भी भस्म आरती में हुए शामिल …

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी भस्म आरती में शामिल हुए। वे बुधवार को मंदसौर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण करने आए थे। भस्म आरती दर्शन के बाद वे वापस भोपाल के लिए रवाना हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें