Advertisement

पंचक्रोशी यात्रा 23 अप्रैल से प्रारंभ होगी

पीडब्ल्यूडी को झाडिय़ां हटाना होंगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नगर निगम पड़ाव पर फॉगिंग कराएगा

बिजली विभाग प्रकाश व्यवस्था करेगा

Advertisement

सांची दुग्ध संघ पानी के दो टैंकर रखेगा

15 अप्रैल तक सभी व्यवस्था करना होगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा 23 अप्रैल से प्रारंभ होगी। यात्रा की तैयारियों के लिए विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे १५ अप्रैल को अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत को सौंपे।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिए है कि पड़ाव उप पड़ाव स्थल पर समतलीकरण करें। रास्ते में आने वाली आने वाली झाडिय़ों को हटाएं। यात्रा मार्ग में यदि मंदिर आते हैं तो बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाएं। पिंग्लेश्वर रेलवे पुलिया के नीचे मुरम डालकर रोलिंग कराएं। जैथल से उंडासा जाने पर आगर रोड पर डिवाइडर बनाकर यात्रियों के लिए मार्ग की पृथक से व्यवस्था करें। मक्सी रोड क्रांसिग पर दुर्घटना ना हो इसके लिए पुलिया पर रेलिंग लगवाएं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेगा। कालियादेह उप पड़ाव स्थल पर 52 कुंड में पानी का लेवल ठीक कराया जाएं। म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से कहा गया है कि प्रत्येक पड़ाव स्थल पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रहे। उज्जैन दुग्ध संघ प्रत्येक पड़ाव/उप पड़ाव स्थल पर सांची आउटलेट लगाएगा। जिसमें पर्याप्त मात्रा में दूध एवं दूध से निर्मित सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण होगा। इसके अलावा दो-दो ठंडे पेयजल टेंकर की व्यवस्था भी करना होगी। नगर पालिक निगम नागचंद्रेश्वर मंदिर पर सी.सी. टी.वी. कैमरे लगवाकर एवं एल.ई.डी के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था करेगा। प्रति पड़ाव पर 2 फायर ब्रिगेड की लारियां खड़ी की जाएंगी। यात्रा के दौरान पड़ाव स्थल पर मच्छर रोधी फॉगिंग की जाएगी।

सीएम की मंशा के अनुसार प्रत्येक वार्ड में एक प्याऊ लगेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार उज्जैन शहर में प्रत्येक वार्ड के अंतर्गत नगर निगम के जल कार्य विभाग द्वारा एक प्याऊ का संचालन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत जोन स्तर से की जाएगी साथ ही गर्मी के समय को दृष्टिगत रखते हुए कुएं, बावडिय़ों एवं जलाशयों की सफाई की जाएगी। जिन क्षेत्रों में आवासीय भवनों द्वारा कमर्शियल रूप से जल का उपयोग किया जा रहा है उनसे कमर्शियल की दर से जलकर वसूला जाएगा। यह निर्णय जल कार्य समिति की बैठक में लिया गया। शहर में पेयजल व्यवस्था पर विभाग के अधिकारी नियंत्रण रखेंगे। हैंडपंप, बोरिंग की मोटर का संधारण किया जाएगा, पानी की टंकियां अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भरी जाएंगी। जल प्रदाय के समय विभाग के अधिकारी वार्डों में भ्रमण करेंगे। शहर में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की धुलाई के लिए वॉशिंग सेंटरों द्वारा की जा रही है। ऐसे में यह देखना होगा कि सेंटर वाले पानी कहां से ला रहे हैं। अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे।

Related Articles

Write a review