Advertisement

पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो, नेहरू ने बांटा: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय एकता दिवस: केवडिय़ा में सरदार वल्लभभाई पटेल को पीएम ने किया याद

Advertisement

जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया, वंदे मातरम् का हिस्सा काटा

वडोदरा। पीएम मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में सलामी दी।

Advertisement

पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया। कांग्रेस की गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस को न केवल अपनी पार्टी और सत्ता, बल्कि गुलाम मानसिकता अंग्रेजों से विरासत में मिली है। जब अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया, तो वंदे मातरम् राष्ट्र की एकता और एकजुटता की आवाज बना। अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन कभी सफल नहीं हुए। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह कांग्रेस ने कर दिया। कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर वंदे मातरम् के एक हिस्से को हटा दिया।

गणतंत्र दिवस की तर्ज पर परेड हुई, 10 झांकियां निकली
गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तरह ही राष्ट्रीय एकता परेड के तहत 10 झांकियां निकाली गईं। इनमें एनडीआरएफ, एनएसजी, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां शामिल हुईं। इस दौरान वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने फ्लाई पास्ट किया।

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को शुक्रवार को 41वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं और गांधी परिवार ने श्रद्धांजलि दी। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शक्ति स्थल पहुंचे और इंदिरा गांधी को नमन किया। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था और 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या उनके ही अंगरक्षकों ने कर दी थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें