उज्जैन।ग्राम मंगरोला में बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने घायल कर दिया था। राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षण संस्थान द्वारा उसका इलाज करवाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्रङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि मोर की मौत के बाद समिति सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
उपाध्यक्ष श्रवणसिंह बैस, सचिव रविंद्रसिंह यादव, सदस्य राजेंद्रसिंह, यशपालसिंह, जनार्दनसिंह आदि मौजूद थे। ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह एकमात्र संस्थान है जो मोरों के संरक्षण का कार्य कर रहा है। इनके दाने-पानी और घायल होने पर उपचार के इंतजाम किए जाते हैं।