Advertisement

कोठी रोड पर राहगीरी की तैयारियां जोरों पर

मंच बनाए जा रहे, पौधों को दिया जा रहा पानी, फव्वारा किया चालू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। रविवार को होने वाली राहगीरी की तैयारियां शनिवार को जोर-शोर से चलती रहीं। कोठी रोड पर जगह-जगह मंच लगाने, सड़कों के ऊपर रंगबिरंगी झालर लगाने, पौधों को पानी देने के साथ डिवाइडर की धुलाई भी की जाती रही।

दरअसल, सर्दी के मौसम में शहरवासियों के लिए मौज-मस्ती, मनोरंजन, गीत-संगीत, खेलकूद से भरी राहगीरी की शुरुआत काफी समय के बाद एक बार फिर से कोठी रोड पर की जा रही है। जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में 5 जनवरी को सुबह 6 बजे से शहरवासी जुटेंगे और आनंद के इस उत्सव का हिस्सा बनेंगे।

Advertisement

इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष तौर पर शामिल होंगे। आयोजन से एक दिन पूर्व शनिवार सुबह से राहगीरी को लेकर तैयारियां की जाती रहीं। इसके तहत तरणताल से कोठी पैलेस तक जगह-जगह मंच बनाए जा रहे हैं। कालिदास अकादमी के आसपास झालर लगाई गई है। तरणताल के समीप लगने वाली चौपाटी पर लगे पेवर ब्लॉक की भी मरम्मत शुरू की गई।

बंद पड़ा फव्वारा चालू

Advertisement

तरणताल के समीप स्थित रवींद्रनाथ टैगोर उद्यान में बंद पड़े फव्वारे को भी चालू कर दिया गया जिससे बगीचे का मनोरम दृश्य दिखाई दिया। इसके अलावा वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब यह नजारा देखा तो इसकी तारीफ की। कालिदास समारोह की शुरुआत पर इसे चालू किया गया था लेकिन उसके बाद से यह बंद पड़ा था। इसके अलावा बगीचे की रैलिंग पर भी कलर किया जा रहा है।

Related Articles

Write a review