Advertisement

ऑटो में बैठकर शराब पी रहे लोग

शराब प्रतिबंध का चौथा दिन, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सर्चिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगने, दुकानें और बीयर बार बंद होने के बाद शराब के शौकीन अब नए नए तरीके तलाश कर रहे हैं। नीलगंगा थाना पुलिस ने ऑटो में बैठकर शराब पी रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी ऑटो भी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी कॉलोनी महिदपुर में रहने वाला 27 वर्षीय राजेश पिता मांगीलाल माली ऑटो चलाता है। रात में थाने की टीम द्वारा बडऩगर बायपास पर चैकिंग की जा रही थी उसी दौरान राजेश को ऑटो में बैठकर शराब पीते पकड़ा। उसकी ऑटो जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी तरह चिमनगंज थाना पुलिस ने मकोडिय़ाआम नाका, दरगाह मंडी से दो लोगों को, खाराकुआं थाना पुलिस ने छत्रीचौक से एक व्यक्ति को और नानाखेड़ा थाना पुलिस ने नानाखेड़ा बस स्टैंड व ग्राम डेंडिया से एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा।

Advertisement

Related Articles

Write a review