Advertisement

पालतू डॉग ने दो भाइयों को काटा, मालिक बोला…पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बीती रात अपने वाहन से जा रहे दो भाइयों को पालतू डॉग ने काटकर घायल कर दिया। घायल जब डॉग के मालिक से शिकायत करने गये तो उसने जवाब दिया कि जो बने वो कर लेना, मेरा डॉग तो ऐसे ही घूमेगा।

Advertisement

पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। देवेन्द्र कोठारी पिता इंदरमल कोठारी 45 वर्ष निवासी सेठी नगर और उनका भाई हितेश कोठारी परिवार में रातीजगा के कार्यक्रम में शामिल होने रात 10.30 बजे घर से निकले तभी सड़क पर घूम रहा अशोक सीतलानी का पालतू डॉग उनके पीछे लपका और दोनों भाइयों को काटकर घायल कर दिया।

देवेन्द्र कोठारी इसकी शिकायत लेकर डॉग मालिक अशोक सीतलानी के पास गये तो अशोक ने उन्हें कहा कि मेरा डॉग तो ऐसे ही सड़क पर घूमेगा, तुमसे जो बने वो कर लो। पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। देवेन्द्र कोठारी ने बताया कि उपचार कराने के बाद अब माधव नगर थाने में अशोक सीतलानी की शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें