Advertisement

लंबी रिमांड के बाद भी कुछ नहीं कबूला पीयूष ने

उज्जैन। पिछले दिनों क्राइम टीम व नीलगंगा पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा करने वाले गिरोह के 9 लोगों को पकड़कर सरगना पीयूष चौपड़ा को भी 30 जून को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया था, लेकिन पुलिस सरगना और उसके साथियों से कोई खास जानकारी हासिल नहीं कर पाई। वहीं आरोपियों से जब्त 14.58 करोड़ रुपये अब भी नीलगंगा थाने में रखे हैं जिसकी सुरक्षा के लिये सशस्त्र गार्ड तैनात किये गये हैं। हालांकि पीयूष ने पूछताछ के दौरान उक्त रुपये हवाला के जरिये मंगाने की बात कबूली थी।

Advertisement

वहीं पुलिस को क्रिकेट के सट्टे में उपयोग की जाने वाली साइटों पर बुकियों के नाम भी पता चले लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इधर पीयूष की रिमाण्ड अवधि पूरी होने पर उसे भैरवगढ़ जेल भेजा गया है। वहीं उससे जब्त रुपयों को लेकर अब ईडी पूछताछ और जांच कर सकती है, जबकि इनकम टैक्स विभाग द्वारा पीयूष से पूर्व में ही पूछताछ की जा चुकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें