Monday, December 11, 2023
HomeदेशPM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

PM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं और उनके इस दौरे को फ्रांस ने काफी अहमियत दी है। फ्रांस की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है।

पेरिस के एलिसी पैलेस में गुरुवार को आयोजित रात्रि भोज के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुवेल मैक्रो की ओर से पीएम मोदी को यह सम्मान दिया गया।प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान हासिल करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पूर्व विश्व के कई अन्य चर्चित नेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है।

अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर नई उम्मीदों और नई आशाओं के साथ देख रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत के युवा और कुशल कार्यबल दुनिया के लिए बड़ी संपत्ति होंगे। उन्होंने कहा कि मैं संकल्प लेकर निकला हूं और मेरा कण-कण और पल-पल देशवासियों के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए जाने पर भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि एलिसी पैलेस में मेरी मेजबानी करने के लिए मैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और श्रीमती मैक्रों को धन्यवाद देता हूं। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और यह सम्मान उसी का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हासिल करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस घाली को भी यह सम्मान दिया जा चुका है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर