PM मोदी ने आज की ‘Mann Ki Baat’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 90वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि आज की पीढ़ी के नौजवानों से, 24-25 साल के युवाओं से, एक सवाल पूछना चाहता हूं और सवाल बहुत गंभीर है। लेकिन मेरे नौजवान साथियो, हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था। ये बरसों पहले 1975 की बात है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जून का वही समय था जब ‘आपातकाल’ लागू किया गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। Censorship की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था।पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही ‘आपातकाल’ को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की।
तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश, या अंतरिक्ष इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में Space Sector से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है In-Space नाम की Agency का निर्माण।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब मैं In-Space के headquarter के लोकार्पण के लिए गया था, तो मैंने कई युवा Startups के Ideas और उत्साह को देखा। आज से कुछ साल पहले तक हमारे देश में, Space Sector में, Startups के बारे में, कोई सोचता तक नहीं था। आज इनकी संख्या 100 से भी ज्यादा है। चेन्नई और हैदराबाद के दो Startups हैं- अग्निकुल और स्काई रूट।
ये Startups ऐसे Launch Vehicle विकसित कर रही हैं जो अंतरिक्ष में छोटे payloads लेकर जाएंगे। इससे Space Launching की कीमत बहुत कम होने का अनुमान है।पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह बेंगलुरु के एक Space Startup Astrome की founder नेहा भी एक कमाल के idea पर काम कर रही हैं।
ये Startup ऐसे Flat Antenna बना रहा है जो न केवल छोटे होंगे, बल्कि उनकी Cost भी काफी कम होगी। इस Technology की Demand पूरी दुनिया में हो सकती है। In-Space के कार्यक्रम में, मैं मेहसाणा की School Student बेटी तन्वी पटेल से भी मिला था। वो एक बहुत ही छोटी Satellite पर काम कर रही है, जो अगले कुछ महीनों में Space में Launch होने जा रही है।