Advertisement

PM मोदी ने बोइंग के तकनीकी केंद्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलूरू में अमेरिकी विमान निर्माण कंपनी ‘बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और बोइंग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

बोइंग का यह कैंपस 43 एकड़ में फैला है और इसे बनाने में 1600 करोड़ रुपये की लागत आई है। बोइंग का यह सेंटर अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश है। बेंगलूरू के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित यह हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क कैंपस है। इस सेंटर से वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के आधुनिक उत्पाद और सेवाएं विकसित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने ‘बोइंग सुकन्या कार्यक्रम’ की भी शुरुआत की जिसका उद्देश्य देश के बढ़ते विमानन क्षेत्र में पूरे भारत से ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम लड़कियों और महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कौशल सीखने और विमानन क्षेत्र में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के तहत युवतियों को STEM क्षेत्र से जुड़े करियर में रुचि जगाने में मदद मिलेगी। इसके तहत 150 जगहों पर लैब बनाई जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें