Friday, September 22, 2023
HomeदेशPM मोदी ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई

PM मोदी ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई

पीएम मोदी ने कहा, रेलवे के इतिहास में बहुत कम हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ होगा। लेकिन आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं। नई परंपराएं बन रही हैं। आज का कार्यक्रम इसका ही उत्तम उदाहरण है।

अभी यहां मैंने जो यात्री के रूप में स्कूल के बच्चे जा रहे थे, उनके साथ संवाद किया। उनके भीतर ट्रेन को लेकर जो उमंग और उत्साह था, वह देखने लायक थी। एक तरह से वंदे भारत ट्रेन उमंग का प्रतीक है। मुझे बताया गया कि 1 अप्रैल को कार्यक्रम है। मैंने कहा क्यों रख रहे हो। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि मोदी एक अप्रैल को अप्रैल फूल करेंगे।

ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी।

नेवी चीफ कोविड पॉजिटिव, दिल्ली लौटे

नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार PM के साथ कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो सके। कोविड होने की वजह से उन्हें शुक्रवार देर शाम ही स्पेशल प्लेन से दिल्ली लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस और सुरक्षा से जुड़े 1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का कोविड टेस्ट हुआ था। इनमें डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नौसेना प्रमुख को मिलाकर 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को ड्यूटी से हटा दिया गया था। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। 30 मार्च से शुरू होकर कॉन्फ्रेंस 3 दिन चली।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर