PM मोदी ने किया अयोध्या के रेलवे स्टेशन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

रोड शो में जय श्रीराम का शोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी ने अयोध्या में रोड शो किया। रोड शो में हर तरफ जय श्रीराम का शोर गूंज रहा था। मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ हर जगह से पुष्प वर्षा हुई है । कार से बाहर होकर हाथ हिलाकर पीएम मोदी लोगों का अभिवादन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने 15 हजार करोड़ से अधिक रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की कि वह 22 जनवरी को अयोध्या न आएं.
रेलवे स्टेशन
राम मंदिर की तर्ज पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार है। इसे 10 हजार स्क्वायर मीटर में 2 फ्लोर में बनाया गया है।
स्टेशन को बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से एक मुकुट, दो शिखर और पिरामिडों से मंदिर की आकृति दी गई है।
भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए 6 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए हैं। दिव्यांगों के लिए शौचालय और बच्चों की देखभाल के लिए अलग से कमरा बनाया गया है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट
महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। गेट और दीवारों पर राम मंदिर की झलक दिखती है।
टर्मिनल बिल्डिंग के नए भवन में 7 शिखर हैं। इसमें से एक मुख्य शिखर बीच में और आगे 3 और पीछे 3 शिखर हैं। मुख्य भवन में 7 खंभों का इस्तेमाल किया गया है, जो रामायण के 7 कांड को दर्शाते हैं।
एयरपोर्ट के बाहर तीर-धनुष का बड़ा म्यूरल लगाया गया है, जो श्रीराम के पुरुषार्थ का प्रतीक है। वहीं, एयरपोर्ट की लैंडस्केपिंग में रंगों के प्रयोग को पंच तत्वों से प्रेरित होकर रखा गया है।
एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत लगभग 1,462.97 करोड़ रुपए है। नई टर्मिनल बिल्डिंग कुल 6500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। क्षमता सालाना 10 लाख यात्रियों की है।
अयोध्या एयरपोर्ट का निर्माण 821 एकड़ में होगा है। पहले चरण में 2200 मीटर रनवे का निर्माण किया गया है। दूसरे चरण में 3125 मीटर और तीसरे चरण में 3750 मीटर लंबा रन-वे बनाने की है। इस पर बड़े जहाज भी उतर सकेंगे।
पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली, अयोध्या से अहमदाबाद और अयोध्या से मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगी।
11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके अलावा 15 जनवरी से मुंबई के लिए अयोध्या से सीधी उड़ाने शुरू होंगी।
होटल के कमरे की तरह ट्रिपल बेड डॉरमेट्री, फूड प्लाजा, क्लॉक रूम, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्टेशन मास्टर कक्ष के अलावा रुकने के लिए 214 बेड की डोरमेट्री भी है।
नए भवन में 7 एंट्री और 7 एग्जिट गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में वाटर टैंक भी बनाया गया है। भवन का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा









