Advertisement

PM मोदी ने पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स का किया भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सागर के बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ के पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में 6 महीने में यह 6वां दौरा है। 12 अगस्त को उन्होंने सागर आकर संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review