Advertisement

PM मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशवासियों के नाम जारी किया ऑडियो संदेश

22 जनवरी को होने वाले अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों के नाम अपना ऑडियो संदेश जारी किया।

Advertisement

पीएम मोदी ने देश के सभी राम भक्तों को कोटी-कोटी प्रणाम करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ आज से सिर्फ 11 दिन का समय बचा है।पीएम मोदी ने बताया कि आज से वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं। पीएम ने इस काम के लिए देशवासियों से आशीर्वाद भी मांगा।

पीएम मोदी ने कहा कि वे इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक धाम पंचवटी करने जा रहे हैं, जहां प्रभु श्रीराम ने लंबा समय व्यतीत किया था। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जब वे राम मंदिर गर्भगृह में जाएंगे, तब सभी देशवासियों की शक्ति उनके साथ होगी।

पीएम मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है।

इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें