Advertisement

PM मोदी ने रोजगार मेले में 71 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में सभी नए नियुक्तियों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल – ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में 71,056 नियुक्ति पत्र बांटे।

Advertisement

 केंद्र सरकार का प्रयास है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े पदों को मिशन मोड में डेढ़ साल के अंदर भर दिया जाए।

रोजगार मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का ये अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें