Advertisement

PM मोदी ने 94वीं बार की ‘Mann Ki Baat’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 अक्तूबर) को देश के लोगों से 94वीं बार मन की बात की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। साथ ही, कहा कि यह त्योहार एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस दौरान क्या-क्या कहा?

Advertisement

पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात में छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। यह देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।

सौर ऊर्जा को बताया सूर्य देव का वरदान

Advertisement

मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सूर्य देव का वरदान है ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें