Advertisement

PM मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के मॉरीशस दौरे पर हैं। ये उनकी राजकीय यात्रा है। उन्होंने मंगलवार दोपहर मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की है। PM ने राष्ट्रपति धरम और उनकी पत्नी को गिफ्ट भी दिए हैं।

Advertisement

इससे पहले PM मोदी मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पोर्ट लुई एयरपोर्ट पर उतरे। यहां मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से रवाना होकर PM होटल पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ उनका स्वागत किया और तिरंगे लहराए।

मोदी के स्वागत में मॉरीशस की महिलाओं ने पारंपरिक बिहारी ‘गीत गवई’ गाया। PM मोदी कल मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने X पर पोस्ट कर स्वागत के लिए मॉरीशस के PM का आभार जताया।

Advertisement

इस विजिट में PM मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। 2015 के बाद भारतीय PM की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में भाग लेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें