Advertisement

PM मोदी दिन लेंगे मंत्रियों की क्लास

नईदिल्ली। नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अगले दिन तक अपने मंत्रियों की ‘क्लास’ लेंगे। अगले हफ्ते मोदी की यह मीटिंग होनी है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भविष्य के लक्ष्यों पर विचार-विमर्श करेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह अहम बैठक 10 अगस्त से शुरू होगी और तीन दिनों तक चलेगी। यह पहला मौका होगा जब कैबिनेट के विस्तार के बाद पीएम मोदी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ इतनी लंबी बैठक करेंगे।

Advertisement

कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें हिदायत दी गई है कि वे अगले 3 साल के कामकाज का प्लान तैयार करके बैठक में आएं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए बनाई गई योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी। ‘आत्मनिर्भर भारतÓ को लेकर जहां इस मीटिंग में चर्चा होगी तो वहीं ष्श1द्बस्र-19 महामारी की चुनौतियों से निपटने को लेकर भी मंथन किया जाएगा। मंत्रियों को यह भी कहा गया है कि अगले तीन सालों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उन राज्यों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें कैसे अमलीजामा पहनाया जाएगा उस पर वे पूरी तैयारी कर इस मीटिंग में आएं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें