YouTuber Elvish Yadav को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा यह जानकारी दी है। बताया जा रा है कि एल्विश यादव की गिरफ्तारी सांपों के जहर से जुड़े मामले में हुई है।
पुलिस ने पिछले साल नवंबर में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. यह कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई थी. गौरव का आरोप था कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और वीडियो बनाए जाते हैं. इसके आधार पर ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी. मौके पर रविनाथ, नारायण, जयकरन, राहुल और टीटूनाथ पकड़े गए थे.
इस छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दोमुंहां सांप तथा सांप का जहर भी बरामद हुआ था. उस वक्त जो एफआईआर दर्ज की गई थी, उसमें इन सांपों की खरीद फरोख्त को प्रतिबंधित बताया गया था. जो लोग पकड़े गए थे उन्हीं से पूछताछ के आधार पर ही इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था और पुलिस ने एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी.









